प्यार में पागल महिला पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची   घर से जेवरात भी ले गई, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

रूद्रपुर। युवक के प्यार में पागल एक महिला पति को छोड़ घर से लाखों के जेवर समेट प्रेमी के पास जा पहुंची। महिला के पति ने दोनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी का नाजायज संबंध रम्पुरा निवासी विक्की पाल से चल रहा है। जो संजय नगर गंगापुर रोड गन्ना भवन के पास में गैस एजेंसी पर काम करता है। कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। पीड़ित के मुताबिक 20 अगस्त को पत्नी अचानक से उठ के घर के बाहर चली गयी । तभी उसके छोटे भाई ने पीछा किया तो पत्नी उक्त युवक के साथ जा रही थी। एक और अन्य व्यक्ति उसके साथ था। विरोध किया गया तो विक्की ने भाई के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी 21 अगस्त सुबह 9 बजे मंदिर के लिए कह कर अपने साथ अपने सारे जेवर लेकर निकल गयी। जब काफी देर तक वह मंदिर से वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन करने पर पता चला कि वह तीन पानी डैम की तरफ किसी मंदिर में गई है । वहां जाकर देखा तो युवक साथ में था। इसका विरोध करने पर उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे तथा भाई सपन को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी