नकली नोटों के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को चार-चार वर्ष का कठोर कारावास   

रूद्रपुर । नकली नोटों के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शादाब बानो ने  चार-चार वर्ष के कठोर कारावास और 1000-1000 रुपये जुर्माने की सजा सुना दी। सहायक ज़िला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल 2013 की शाम कुंडा थाने के दरोगा जयपाल सिंह चौहान साथी पुलिस कांस्टेबलों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर से मिली सूचना पर वह मंडी तिराहे पर पहुँचे और वहाँ पर खडे तीन लोगों को पकड़ लिया पकडे गये शाकिर पुत्र अशरफ़ निवासी छिदरिया जागीर थाना टांडा बादली जिला रामपुर (यूपी) की तलाशी लेने पर उसके पास से 1000 रुपये के 7 नोट,सेडूका मजरा थाना टांडा बादली जिला रामपुर (यूपी) निवासी मक़बूल पुत्र हसमत अली के पास से 1000 रूपये का एक तथा 500 रुपये के 10 नोट एवं अजीम पुत्र अहमद अली के पास से 500 रुपये के 10 नोट बरामद हुए ।जॉच कराने पर पता चला कि यह सारे नकली नोट हैं जिन्हें ये लोग बाज़ार में चलाना चाहते थे, तीनों के विरूद्ध धारा 489 ग आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया, दोनों ने कोर्ट से ज़मानत करवा ली । तीनों के विरूद्ध द्वितीय अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश शादाब बानो की अदालत में मुकदमा चला जिसमें सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने 4 गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया जिसके बाद न्यायाधीश महोदय द्वारा तीनों को दोषी करार देते हुए चार-चार वर्ष के कठोर कारावास और 1000-1000 रुपये जुर्माने की सजा सुना कर जेल भेज दिया ।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी