सात सौ ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक साथी फरार   

 किच्छा। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से लगभग सात सौ ग्राम चरस बरामद की है। जबकि नशा तस्करों का तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।

कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोतवाल धीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम लगातार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु  अभियान चलाये  हुए है। इसी क्रम में पुलिस टीम बंडिया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए थी कि इसी दौरान एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस टीम ने कड़ी घेराबंदी कर बाइक सवार युवकों को घेर लिया परन्तु कारवाई के दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम  नानक राम पुत्र  टीका राम उम्र 23 वर्ष की तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 430 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई तथा उनके साथी ने अपना नाम अभिषेक कोली पुत्र श्री महावीर कोली उम्र 18 वर्ष की पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 260 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों तस्करों के पास से कुल 690 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने अपना पता वार्ड न0 06 बंडिया भट्टा कोतवाली किच्छा जनपद  ऊधम सिंह नगर बताया। गिरफ्तार तस्करों ने मौके से फरार हुए अपने तस्कर साथी का नाम वरुण पुत्र मोहन लाल निवासी बंडिया भट्टा कोतवाली किच्छा उधम सिंह नगर बताया।  पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। जबकि फरार हुए तस्कर की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। तस्करों से बरामद बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।पुलिस टीम में कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ,एस एस आई विनोद सिंह फर्त्याल,एस आई विजय कुमार ,एस आई मनोज कुमार सिंह, देवराज सिंह कांनि बृजमोहन सिंह आदि थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों का  पुलिस बनकर पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मस्जिद/ईदगाह परिसर की कार्यकारिणी समिति…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी