बेखौफ बदमाश” मामूली से विवाद में रम्पुरा में चली गोलियां, घर में करी तोड़फोड़, जान से मारने की भी धमकी

उत्तराखंड राज्य का उधम सिंहनगर जिला अब अपराधियों का अड्डा बन चुका है मामूली सी बात पर यहां गोलियां चल जाती हैं बता दें की गोलीबाजी की एक और बड़ी घटना जिले के मुख्यालय रुद्रपुर से सामने आई है। बता दें की शहर के रम्पुरा क्षेत्र जो की रुद्रपुर शहर का सबसे ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र है यहां पर गुंडागर्दी की खबरे तो आती ही अब खुलेआम गुंडागर्दी के साथ साथ गोलीबाजी की घटना देखने को मिल रही हैं बता दें की रम्पुरा क्षेत्र में आज मामूली से कहासुनी पर फायरिंग की गई। रम्पुरा वार्ड न0.23 निकट काटोरी मन्दिर के रहने वाले दीनदयाल ने बताया की उसका सगा भतीजा जिसकी उम्र 1 साल 6 महीने है जोकि छत पर खेल रहा था जिसे लगभग 7 एम0एम गिटी गिर गई रास्ते से निकल सोनू कोली पुत्र स्वo प्रेम शंकर व गोलू सरदार अपनी कार से आ रहा थे। बच्चे के हाथ से गिरी गिटी उसकी कार की छत पर लग गई तभी सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म व गोलू सरदार कार से उतरे और सोनू कोली ने अपने सगे छोटे भाई शेखर कोली को जोकि अवैध धारदार हथियार लेकर आया दीनदयाल के घर के ऊपर सोनू कोली ने पिस्टल से जान लेवा हमला कर दिया।

 

इसके साथ ही दीनदयाल के घर में तोड़फोड़ कर दी घर पर पीड़ित का बड़ा भाई रवि व माँ वीरवती व रवि का डेढ़ साल का लड़का मौजूद था आरोपी सोनू कोली कहने लगा कि उस बच्चे को मारेगा जिसने गिटी मारी। रवि ने डर के मारे मेन गेट बंद कर लिया तो आरोपी सोनू कोली व गोलू सरदार व शेखर कोली द्वारा मेन गेट तोड़ दिया गया और घर में मौजूद दीनदयाल की बूढी माँ को धक्का मारकर गिरा दिया। बता दें की आरोपी सोनू कोली ने 4-5 फायर मारे जिसकी वजह से पड़ोसी के घर के शीश टूट गए और साथ ही आस पास के क्षेत्र में दहशत का मौहाल पैदा हो गया है। बता दें की इसके साथ ही आरोपी ने दीनदयाल के भाई रवि को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना से लोग घरों से निकलने में भी डर रहें है। अब सवाल यह उठता है की पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़े बड़े दावे करने के बाद भी रुद्रपुर शहर में गोलीबाजी और गुंडागर्दी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। इस तरह की घटना का खुलेआम होना ये दर्शाता है की रुद्रपुर के बेखौफ बदमाशों के अंदर से कानून और पुलिस का डर ही खत्म हो गया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे चार अज्ञात लोग, जांच और कार्रवाई की मांग

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों का  पुलिस बनकर पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मस्जिद/ईदगाह परिसर की कार्यकारिणी समिति…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे चार अज्ञात लोग, जांच और कार्रवाई की मांग

    मस्जिद में फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे चार अज्ञात लोग, जांच और कार्रवाई की मांग

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी