घर घर जाकर नये मतदाताओं से सम्पर्क करें कार्यकर्ता : सुरेश भट्ट भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में सम्पन्न हुई वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम की बैठक  

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रुद्रपुर विधानसभा का वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम की बैठक भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में सम्पन्न हुई , बैठक में मुख्य वक्ता के रूप के हरियाणा के पूर्व महामंत्री संगठन व भाजपा नेता सुरेश भट्ट का मार्गदर्शन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ हुआ। वही बैठक में स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने दिया जिसमे वोटर चेतना अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने व पूरे जिले में नये वोटर जोड़ने व नये मतदाता की पहचान कर उनका वोट बनवाने हेतु कार्य होगा।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में आये सुरेश भट्ट ने कहा राष्ट्रीय एव प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वोटर चेतना अभियान की शुरुआत पार्टी द्वारा की गई है जिसको बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य हमारे बूथ के अध्यक्ष बीएलए शक्तिकेन्द्र सयोंजक के द्वारा किया जाना है, जिसमे वार्ड वार्ड बस्ती बस्ती इस महाअभियान को लेकर जाना है जिसमे नये नये वोटर को खोजने व जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गयी है उनके वोट बनाने का कार्य हमारे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर किया जाना है । जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके , सुरेश भट्ट बोले निश्चित रूप से यह अभियान हर घर सम्पर्क कर ही सम्भव हो पायेगा ओर हमारा प्रयास होना चाहिए अपने अपने क्षेत्रों में नये वोटर खोज सके। उन्होंने कहा कार्यकताओ के अथक प्रयासों से यह अभियान सम्भव हो पायेगा ओर हमको उमीद है हम इस वोटर चेतना अभियान के साथ अधिक से अधिक लोगो को जोड़ पाएंगे। बैठक में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इस वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग व भाजपा नेता कुंदन राठौर द्वारा किया गया । इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मेयर रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, डी एन यादव, मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, धर्म सिंह कोली, , कुंदन राठौर, अनमोल विर्क, गजेन्द्र प्रजापति, धीरेन्द मिश्रा, मयंक कक्कड़, सुनील ठुकराल, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, मनोज मदान, नुक्ताप्रसाद, परवेज खान, शाहखान , मदन दिवाकर, गोविंद शर्मा, जगजीत सिंह, सुदर्शन विश्वास, आयुष चिलाना, गुड्डू पासवान, राज परगाई व अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा