फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी तमंचे सहित दबोचा

रुद्रपुर। दो दिन पूर्व मोहल्ला रम्पुरा में मामूली बात पर हुई फायरिंग व मारपीट की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और खाली खोखा सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि रम्पुरा में हुई फायरिंग के मामले में रम्पुरा पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म पुत्र स्व. प्रेम शंकर निवासी रम्पुरा को रामपुर रोड में झा कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सोनू के पास से पुलिस ने घटना के दौरान प्रयुक्त तमंचा व खाली खोखा भी बरामद किया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी को मामले की विवेचना कर रहे एसआई जय प्रकाश ने टीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। उन्होंने बताया कि नामजद अन्य दो फरार अभियुक्तों गोलू सरदार और शेखर कोली की तलाश में पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा