आबकारी विभाग ने पकड़ी  हरियाणा मार्का की सात लाख की  शराब     अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से ट्रैक्टर चालक भागने में  हो गया  सफल   

रुद्रपुर। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा के निर्देशन में टीम ने गदरपुर के मोतीपुर गांव से तस्करी कर हरियाणा से ट्रैक्टर ट्राली में उत्तराखंड लाई जा रही  सात  लाख रुपए की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया। ट्रैक्टर में लदी हरियाणा मार्का की 100 पेटी अंग्रेजी शराब को आबकारी विभाग अपने कब्जे में ले लिया।

बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी ने खुलासा किया। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा के मुताबिक देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गदरपुर के मोतीपुर गांव से बड़ी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली निकलेगी।  जिसके आधार पर आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल और आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की एक विशेष टीम ने घेराबंदी की और ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने की पराली के नीचे छिपकर ले जाई जा रही हरियाणा मार्का की  सात   लाख रुपए के बाजार मूल्य की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया। फिलहाल आबकारी विभाग इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि बरामद ट्रैक्टर-ट्राली किस व्यक्ति के नाम दर्ज है। आबकारी विभाग की इस बड़ी सफलता पर आबकारी विभाग के आला अधिकारियों ने जिला आबकारी अधिकारी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा