बदमाशों ने तमंचे की नोक पर मांगा 50 हजार महीना गुंडा टैक्स

बदमाशों ने तमंचे की नोक पर मांगा 50 हजार महीना गुंडा टैक्स यार्ड स्वामी और चौकीदारों पर किया जानलेवा हमला पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की

रुद्रपुर । बैंक की खिंची गाड़ियां अपने यार्ड में खड़ा करने वाले एक व्यक्ति से 10 हजार रूपये महीना गुंडा टैक्स वसूलने वाले बदमाशों ने 50 हजार गुंडा टैक्स की मांग करते हुए यार्ड स्वामी व चौकीदारों पर तमंचों तथा धारदार हथियारों उसे हमला कर दिया गया। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है।

दर्ज रपट में अमित कुमार पाण्डेय पुत्र नारद पाण्डेय निवासी वार्ड 4 शुक्ला फार्म ने कहा है कि वह शुक्ला फार्म तीन पानी स्थित श्री श्याम मोटर्स का स्वामी है। वहाँ बैंको की खीची हुई गाडीयों खड़ी करने का अधिकृत यार्ड है। जहाँ वह स्वयं व उसके सिक्योरिटी गार्ड दिनेश राहुल आदि के साथ निवास भी करता है। उसका आरोप है कि भदईपुरा निवासी विकेश यादव पुत्र विजय बहादुर यादव, हेमन्त मिश्रा उर्फ मोनू पुत्र घनश्याम मिश्रा अपने 4-5 साथियों सहित कभी भी यहाँ पर आकर उसेे धमकी देते थे कि बैंक की गाडियों हमारे मुहल्ले में खड़ी कर बैठे-बैठे ढेरो रूपया कमा रहे हो। उन्हें भी प्रतिमाह 10 हजार रुपये टैक्स चाहिये। उनसे जब पूछा कि ये 10 हजार किस बात का टैक्स है तो उन्होंने कहा कि गुंडा टैक्स नहीं दोगे तो तुम नहीं बचोगे और न ही तुम्हारा कारोबार रहेगा। अमित का कहना है वह जान बचाने की खातिर 10 हजार रुपये प्रति माह विकेश यादव व हेमन्त मिश्रा को देने लगा। 31 अगस्त को सांय विकेश यादव हेमन्त, मिश्रा, अंकित थापा पुत्र प्रदीप थापा, सौरभ गंगवार पुत्र सुन्दर लाल गंगवार उसके यार्ड में आये और कहने लगे कि 31 तारीख होने पर भी कोई रुपया नहीं दिया है। अब तू इस माह से 50 हजार रुपये प्रति माह देगा। अमित ने जब 50 हजार रूपये प्रति माह देने पर असहमति दिखाई तो उक्त लोग तमंचा निकाल कर गोली भरने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे। अमित ने अपने सहकर्मी दिनेश और राहुल को यार्ड से बाहर निकालने को कहा तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से चले गये। अमित का आरोप है कि रात्रि विकेश यादव, हेमन्त मिश्रा ,अंकित थापा, शेखर कश्यप उर्फ शेख, सौरभ गंगवार , आदित्य पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार , अभिषेक यादव, रवि शेख यादव, ओमवीर यादव उर्फ बिल्ला आदि अपने 5-10 अपने बदमाश साथियों सहित उसके यार्ड में मुख्य गेट तोडकर जबरन घुस आये। ऑफिस में घुसते ही वहाँ खडी गाड़ियां तोडने लगे। उन्हें मना करने पर उक्त लोगों ने तमंचा व धार दार हथियारों से हमला किया। जाते जाते कैमरा तोडकर अपने साथ ले गये। विकेश यादव ने धमकी दी अब भी रुपया नहीं दिया तो इसी यार्ड में डीजल डालकर गाड़ियों के साथ तुम्हें भी जिंदा जला डालेगें। अमित का कहना है जब उसके सहकर्मी दिनेश और राहुल कोली उसे उसके घर छोडने जा रहे थे तब रास्ते में राहुल कोली को विकेश यादव, हेमन्त मिश्रा उर्फ नोनू ने पकड़ कर मुहं मे तमंचा घुसाकर कहा कि ज्यादा बडा चौकीदार बन रहा है। तुझे कौन बचाएगा। अमित ने दर्ज रपट में पुलिस से आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा