गौ सदनों की स्थापना एवं संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न  

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश हेतु गौ सदनों की स्थापना एवं संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होेने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में गौ सदनों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर ली गयी है, उनका दस दिन के भीतर डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि शासन को प्रेषित जा सकें। उन्होंने पानी, चारा गोदाम, लेबर तथा मैनेजमेंट रूम, बायोगैस संयंत्र आदि को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये।

उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में गौशाला निर्माण किया जाना है, उसके 05 किमी0 के एरिया में यदि कही सरकारी भूमि उपलब्ध हो तो उसको चिन्हित कर चारा आदि के लिये आरक्षित कर लिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बीमार पशुओं के इलाज हेतु भी समुचित कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होने एसडीएम, नगर आयुक्त व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गौशाला निर्माण हेतु चिन्हित की गई भूमि के अतिरिक्त और भी भूमि चयनित करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर गोसदन शरणालय का निर्माण किया जा सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, राकेश चन्द्र तिवारी, गौरव पाण्डेय, गौरव चटवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एसबी पाण्डेय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह सहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत आदि उपस्थित थे।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी