भारत के रंग- एकल के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

रूद्रपुर। एकल अभियान के अंतर्गत एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट के वनवासी कलाकारों द्वारा भारत के रंग एकल के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम का गत दिवस भव्य आयोजन किया गया। जिसमे भारत के विभिन्न प्रांतों के सुदूर ग्रामीण तथा आदिवासी क्षेत्रों से आए हुए कलाकारों ने देश भक्ति गीतों के साथ नृत्य व अलग अलग कलाओं द्वारा सभागार में उपस्थित हजारों अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो घंटे के इस अनोखे आयोजन में देश भक्ति के साथ-साथ देव भक्ति का भी समावेश था।

पूरा कार्यक्रम जिस खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया मानों पूरे भारत को एक मंच पर समेट कर रख दिया हो। कलाकारों की प्रस्तुति और दर्शकों की जोश ने पूरे सभागार में देश भक्ति का माहोल बन गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ॐ कार मंत्र के साथ हुई। उसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना, देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति, विभिन्न प्रांतों की लोक गीतों पर नृत्य तथा अंत में बहुत ही सुंदर श्री कृष्ण नृत्य नाटिका का मंचन किया। हर एक प्रस्तुति के बाद सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था। एकल सुर ताल टीम इससे पूर्व पूरे भारत वर्ष में और अमेरिका में भी 150 कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे चुकी है। टीम की प्रमुख करुणा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और गत 10 वर्षों से एकल अभियान को अपनी सेवाएं दे रही है। कार्यक्रम में रुद्रपुर तथा आसपास से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में महामंडलेश्वर धर्म देव महाराज ने सभी को अपना शुभ आर्शीवाद दिया। स्नेह पाल सिंह, मुख्य अतिथि सौरभ अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर, मुख्य वक्ता केंद्रीय सह अभियान प्रमुख खीमानन्द, गरिमामयी उपस्थिति में समाजसेवी रोहिताश बत्रा, बलदेव छाबड़ा ने मां भारती के चरणों में द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आरंभ में उद्बोधन देते हुए केंद्रीय सह अभियान प्रमुख खेमानन्द सापकोटा ने बताया कि देश भर में एकल अभियान के माध्यम से एक लाख से अधिक वनवासी ग्रामों में एकल विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1989 में 60 गांवों से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज पूरे भारत वर्ष के एक लाख गांव, 35 सौ तहसील, 350 जिले व 24 प्रांतों में फैल चुका है। एक लाख शिक्षक, 7 हजार पूर्ण कालिक सेवाव्रती कार्यकर्ता, 2000 व्यास कथाकार के साथ करोड़ों की संख्या में समिति के सदस्य इस अभियान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री संघ प्रचारक स्नेह पाल सिंह ने कहा कि इस विशेष प्रयास के साथ लोग तन मन और धन के साथ अपना योगदान देते हैं। इतने बड़े कार्य को संचालित करने के लिए किसी भी प्रकार का सरकारी सहयोग नहीं किया जाता है। यह पूरा कार्य सिर्फ और सिर्फ समाज के सहयोग से ही संचालित होता है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से एक लाख वनवासी गांवों के करोड़ों की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर के उच्च शिक्षा में जा चुके हैं। इनमें से कई बच्चे भारतीय सेना में भर्ती हुए हैं तो कई पुलिस व अन्य सरकारी सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित