सिडकुल की कंपनी में कर्मचारी की मौत, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष  फैक्ट्री श्रमिकों ने घटना के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को दोषी बताते हुए किया हंगामा

Spread the love

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित नेस्ले फैक्ट्री में रविवार प्रातः काम कर रहे एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री श्रमिकों ने घटना के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को दोषी बताते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पंतनगर इंस्पेक्टर राजेंद्र डांगी, चौकी प्रभारी सिडकुल प्रदीप कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन तथा खड़े श्रमिकों से आवश्यक जानकारी लेने कंे बाद श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया और परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। अस्पताल में साथी श्रमिकों की भीड़ जमा हो गयी।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से भतरौजखान अल्मोड़ा हाल जयनगर दिनेशपुर निवासी 35 वर्षीय खुशाल सिंह रावत सिडकुल की कंपनी में काम करता था। वह रोजाना की तरह सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे वाली शिफ्ट में काम कर रहा था कि अचानक गश खा कर नीचे गिर गया। थोडी देर बाद जब अन्य कर्मचारियों की नजर खुशाल पर पड़ी और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशाल की मौत की सूचना अन्य कर्मियों को मिली तो बड़ी संख्या में  ड्यूटी छोडक़र जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कर्मियों का कहना था कि पिछले छह माह से कंपनी लगातार कर्मचारियों को चार्जशीट देकर निकालने की कोशिश कर रही है। जिसकी वजह से कंपनी के कर्मचारी मानसिक तनाव से गुजर रहे है। आरोप लगाया कि इसी मानसिक तनाव के कारण एक कर्मचारी कुर्बान हो गया है। कर्मचारी की मौत को लेकर रोष है। पंतनगर इंस्पेक्टर,सिडकुल चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस पोस्टमार्टम करायेगीं। वहीं मृतक की पत्नी और एक बच्चे का रो रोकर बुरा हाल है। इधर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से इस मामले में जानकारी चाही तो संपर्क नहीं हुआ। हालांकि अस्पताल में मौजूद कंपनी के अधिकारी चुप्पी साधे रहे।
वेतन वृद्धि, कंपनी उत्पादों को कर्मचारियों को वितरित करने सहित कई मुद्दों को लेकर पिछले छह माह से कर्मचारियों ने कंपनी का भोजन त्याग रखा है। कर्मी लगातार चार्जशीट वितरण करने को लेकर सांकेतिक विरोध कर रहे है। जिसको लेकर पिछले छह माह से कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन में तनातनी बनी हुई। कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी प्रबंधन जबरन मजदूरों को मानसिक तनाव देकर नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर रहा है।

कंपनी के कर्मचारी की मौत प्रकरण की जांच की जाएगी और अन्य कर्मचारियों के आक्रोश को समझा बुझाकर शांत कर दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएंगी। इसके अलावा यदि मृतक के स्वजन कोई शिकायती पत्र या फिर कंपनी प्रबंधन का मांग पत्र देते है। तो उस पर कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएंगा।
प्रदीप कुमार कोहली,चौकी प्रभारी सिडकुल


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप