अगले बरस तू जल्दी आ कहकर गणपति  बप्पा को किया विदा    

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के सिडकुल में हो रहा गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस बार 12 वा गणेश महोत्सव 19 तारीख से 23 सितंबर तक संपन्न हुआ। 9 तारीख को शोभायात्रा बड़े धूमधाम से पूरे रुद्रपुर शहर में पांच मंदिर से सिडकुल चौक तक निकाली गई जिसमे की सिडकुल के छोटे-बड़े सभी कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर नाचते गाते, ढोल नगाड़ों और तरह-तरह की झांकियों के साथ इस भव्य शोभायात्रा को चार चांद लगाए।
गणेश जी की स्थापना के बाद सुबह शाम विशेष पूजा की जाती है जिसमें की सिडकुल की अलग-अलग इकाइयों के अधिकारी अपने परिवार के साथ पूजा करते हैं।  टाटा मोटर्स से प्रदीप सांगवान और दीपक गुप्ता  ने अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। रोजाना शाम के समय में मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सिडकुल के कर्मचारी उनके परिवार, अलग-अलग स्कूलों के बच्चों और विशेष सेलिब्रिटी द्वारा की जा रही है। जिसमें हजारों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। सिडकुल श्री गणेश महोत्सव में विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, भारत भूषण चुघ, उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा  उपेंद्र चौधरी, अध्यक्ष विकास शर्मा ,मेयर रामपाल,  हिमांशु शुक्ला ने शिरकत की।
सिडकुल गणेश महोत्सव  के गणपति का विसर्जन बजाज प्लांट हेड अरुण टोंक, संजय सिंघल,  श्रीकर सिन्हा एवं  पीबी एस रावत की अध्यक्षता में गूलरभोज डैम पर ढोल नगाड़ों के साथ सिडकुल परिवार ने गणपति बप्पा मोरया के साथ अगले बरस तू जल्दी आ” कहकर गणपति का आशीर्वाद लेकर विदा किया। गणपति महोत्सव के संयोजकों मे टाटा मोटर्स प्लांट हेड  श्रीनाथ शर्मा , बजाज ऑटो फ्रंट हेड अरुण टोंक, टाइटन प्लांट हेड संजय सिंह , ऐसी. ई. डबलु. एस. प्रधान  श्रीकर सिन्हा, पीबीएस रावत,  प्रदीप सांगवान, अजय तिवारी,  हरनाम चौधरी,  राजेश मढान ,मनोज सक्सेना, हरेंद्र पाठक,  तेजराम बघेल, रवि अग्रवाल , कुशल अग्रवाल ,  हरीश गौरव, दीपेश चौहान, अनुराग वत्स, अनित सिंह, ओम प्रकाश वर्मा , दीपक सोनी, विनीत शर्मा, शरद अग्रवाल , राजेश मिश्रा  ,नितिन गुप्ता , हिमांशु , मिलिंद , बालेंदु, यासमीन , अंशुमान कुशवाहा  ने शिरकत की।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा