एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने स्पा सेंटरों पर मारे छापे अनियमितताएं मिलने पर  टीम प्रभारी ने की चालानी कार्रवाई 

रूद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी इंस्पेक्टर बसंती आर्या ने टीम के साथ सिडकुल क्षेत्र में अनैतिक व्यापार, बाल श्रम की रोकथाम के लिए थाना पंतनगर सिडकुल में संचालित स्पा सेंटरों  में चेकिंग की। चैकिंग के दौरान डीलक्स सैलून एंड स्पा सेंटर और डिवाइन स्पा सेंटर में अनियमितताएं पाई गई। टीम प्रभारी ने अनियमितताएं मिलने पर चालान की कार्रवाई की।

चैकिंग के दौरान इंस्पेक्टर ने स्पा सेंटर पर कार्य करने वाली महिला स्टाफ की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कर्मियों से कहा कि किसी भी कर्मचारी को कोई भी समस्या हो तो पुलिस कंट्रोल रूम 112 ,100 महिला हेल्पलाइन व 1090, उत्तराखंड पुलिस एप , पर शिकायत दर्ज करें। यूनिट प्रभारी ने स्पा सेंटर संचालकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कस्टमर की आईडी का पूर्ण विवरण एंट्री रजिस्टर में अंकित करें। सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने व काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का फलिस सत्यापन कराने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगर स्पा सेंटर में चैकिंग के दौरान कोई गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा