कुत्ते को घुमाने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत  पुलिस ने  शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया  

Spread the love
रुद्रपुर। गत रात्रि रोज की तरह घर के पालतू कुत्ते को घुमाने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त अंबिका विहार निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु भंडारी पुत्र महेंद्र भंडारी के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां आ पहुंचे और प्रियांशु का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 9.30 बजे अंबिका विहार निवासी सिडकुल महेंद्र भंडारी का 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु रोज की तरह घर के पालतू कुत्ते को घुमाने घर से निकला। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। वह आस पड़ोस के लोगों को साथ लेकर उसकी खोजबीन करने निकल पड़े। मार्ग में घूमता हुआ कुत्ता तो मिल गया लेकिन प्रियांशु का कहीं कोई पता नहीं चला। तो परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी महेश कांडपाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों के साथ लापता युवक प्रियांशु की खोजबीन की। मध्य रात्रि प्रियांशु का शव हंस विहार कालोनी के सामने रेल की पटरियो के पास खून से लथपथ पड़ा पाया गया। प्रियांशु का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता महेंद्र भंडारी ने बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। प्रियांशु उनका इकलौता पुत्र था। इंटर पास करने के बाद उसने इस वर्ष डिग्री कॉलेज में बीकॉम विषय में प्रवेश लिया था। उनकी 15 वर्षीय पुत्री प्रियांशी है। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित