जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई  राष्ट्रपिता गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन ’’वैष्णव जन तो तेने कहिए , राम धुन रघुपति राघव राजा राम आदि की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो को भाव विभोर किया।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हम लोगों को महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जो राह महापुरुषों ने दिखाई है उस पर सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्म पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करना चाहिए क्योंकि कर्म ही पूजा है। उन्होने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिंसा के अपने विचारों व व्यवहार से पूरे विश्व के लिये प्रेरणा स्रोत है। उन्होने कहा कि जब तक सृष्टि रहेगी तब तक गांधी व शास्त्री जी के विचारों सभी के लिए अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा सच के साथ चलना चाहिए व मन और वाणी को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को कभी नही भूलना चाहिए व आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी अवश्य देनी चाहिए ताकि अपनी संस्कृति को जीवित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों के अनुसार हमें अपनी कथनी और करनी में एकरूपता लानी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिये हमें स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिये।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने सभी को बधाई देते कहा कि महापुरुषों के जीवन शैली से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने का प्रयास करना चाहिये। उन्होने कहा कि यदि कोई भी कार्य टीम भावना से किया जाये तो अवश्य ही सफलता मिलती। उन्होंने कहा कि हमें अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, जय भारत सिंह, ओसी गौरव पाण्डेय, डॉ0 अमृता शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा