पुलभट्टा थाना पुलिस ने  किच्छा में फर्जी मदरसा किया सीज संचालक सहित तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

किच्छा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरौली के वार्ड 19 में बिलाल मस्जिद के ऊपर स्थित फैजान ए रजा मदरसा के सम्बंध में मिली जन शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को पुलभट्टा थाना पुलिस ने मदरसे में औचक दबिश दी और व्यवस्थाओं को चेक किया। इस दौरान मदरसे में 35 बच्चे, मौलवियत की शिक्षा लेते पाये गये। मदरसे में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों द्वारा जब मदरसा संचालक शकील पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम सिरौली वार्ड 19 से मदरसे के संदर्भ में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। साथ ही मदरसे में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करा रहे शिक्षक मौ. इलियास पुत्र मेहंदी हसन निवासी धामनी बुजुर्ग खजुरिया रामपुर, मो. रिजवान पुत्र मो. आमीन निवासी खजूरिया रामपुर तथा हैदर अली पुत्र मो. उमर निवासी ग्राम मिस्सरवाला कुंडा का सत्यापन नहीं कराया गया था। पुलिस का कहना है कि यह मदरसा बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। मदरसे में अग्निशमन यंत्र नहीं पाये गये। साथ ही विद्यार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करायी गयी थी। पुलिस का कहना है कि मदरसा संचालक एवं तीनों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  : कोतवाली किच्छा के रहने वाले एक किसान ने तराई भाबर में किसानों को ठगने वाला सिंडिकेट सक्रिय होने की आशंका जताते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद