पुलिस जीप में हंसता हुआ आराम से बैठा, हाथों से किए इशारे, सलमान का एक और वीडियो वायरल

Spread the love

जयपुर। भाजपा से निलम्बित नूपुर शर्मा की हत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर बुधवार को सलमान का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद दरगाह थाने के सीओ को एपीओ कर दिया गया। वहीं गुरुवार को सलमान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल वीडियो में आरोपी सलमान पुलिस जीप में आराम से बैठकर हंसता हुआ और काफी खुश बैठा नजर आ रहा है। वह बाहर किसी को हाथ से इशारे भी करता हुआ दिख रहा है। जिसकी सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।
गौरतलब है कि बुधवार को वायरल वीडियो में पुलिस गिरफ्तारी के वक्त आरोपी सलमान चिश्ती को बचने के लिए नशे में वीडियो बनाने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देर रात पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने वृत्ताधिकारी (दरगाह) संदीप सारस्वत को एपीओ कर दिया था। सारस्वत का पदस्थापन जयपुर पुलिस मुख्यालय करने के आदेश जारी किए गए।गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस और हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती के दो वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इनमें एक वीडियो में रोत सलमान को पुलिसकर्मी दिलासा देते और बचने की नसीहत देते नजर आए। वहीं दूसरे वीडियो में सलमान पुलिस जीप में आराम से बैठकर हंसता हुआ और इशारे करता दिखा। जिससे पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी