TMC के 3 पंचायत नेताओं की बेरहमी से हत्या, हमलावर मौके से फरार

Spread the love

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बाइक सवार हमलावरों ने दिन-दहाड़े तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलवारों ने आज अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। बाजार से लौटते समय भीड़भाड़ वाले इलाके में इन तीनों पर हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया।

अज्ञात हमलावरों ने बाइक से जा रहे TMC नेता स्वपन माझी और उनके दो दोस्तों पर गोलियां चला दी। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्वपन मांझी कैनिंग से टीएमसी पंचायत सदस्य थे। अन्य दो मृतकों की पहचान टीएमसी कार्यकर्ता भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू हलदार के तौर पर हुई है। रिपोर्टों के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने इन तीनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। पुलिस ने इलाके को घेर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोके और बम बरामद किया है। वहीं इलाके में फिलहाल भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया। वहीं, कैनिंग से विधायक पी दास ने कहा कि माझी ने उन्हें कुछ दिन पहले बताया था कि उनकी जान को खतरा है। पी दास ने दावा किया है कि स्वप्न माझी ने उन्हें कुछ दिन पहले बताया था कि कुछ लोग उनकी हत्या कर सकते।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित