रुद्रपुर के भदईपुरा में युवक की हत्या धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रुद्रपुर। भदईपुरा में युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस तलाश कर रही है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूलरूप से थाना बहेड़ी सिकरी बरेली निवासी 40 वर्षीय लेखपाल पुत्र रामभरोसे मजदूरी का काम करता था वह अविवाहित था और भदईपुरा वार्ड नंबर चार निवासी अपनी बहन के परिवार के साथ रहता था। बहन के मुताबिक तीन-चार दिन से लेखपाल घर नहीं आ रहा था और भदईपुरा में रहने वाले दोस्त के घर रह रहा था। बुधवार रात भी वह दोस्त के साथ ही था। देर रात 12 बजे सूचना मिली कि लेखपाल की लहूलुहान हालत में दोस्त के घर के बाहर पड़ा है। इसका पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही लेखपाल का दोस्त और उसका पुत्र फरार हो गया था। सूचना पर सीओ अनुषा बड़ोला, एसएसआइ कमाल खान, एसएसआइ अर्जुन गिरी गोस्वामी, रम्पुरा चौकी प्रभारी केसी आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि एसआई विकास कुमार ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ सिटी अनुषा बड़ोला ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है लेकिन घटनास्थल पर खून के धब्बे नहीं मिले। उन्हें आशंका है कि उसे कहीं और मारकर फेंका गया हो। उसकी मौत के कारणों का पता लगाने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार चल रहे पिता पुत्र की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा  -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप