अपराधियों को सजा दिलाने को न्यायालयों में लंबित मुकदमों में प्रभावी ढंग से की जाए पैरवी डीएम  मासिक स्टाफ बैठक में  जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

Spread the love

रूद्रपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देश दिये कि न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी गुनहगार सजा से बच न सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गवाही के लिए आने वाले गवाहों का मान-मनौबल बढ़ा रहे और गवाही समय से हो जाये ताकि गवाहों को बार-बार कोर्ट के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने परिवाहन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन्फोर्समेंट की कार्यवाही तेजी से की जाये और गलत ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने मजिस्ट्रियल जांच शीघ्रता से पूरी करने, विभिन्न विभागों की आरसी वसूली की कार्यवाही तेजी से करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने खनन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि अवैध खनन, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने खनन विभाग की आरसी की समीक्षा तहसील स्तर पर समीक्षा कर, वसूली कराने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिये। उन्होंने एक करोड़ रूपये से अधिक की आरसी वसूली वाली पत्रावलियां अलग-अलग तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए उप खनिज क्षेत्रों में लोट बनाकर प्रस्तावित करने के निर्देश खनन तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये।

उन्होंने राज्यकर विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि राज्यकर विभाग की आरसी वसूली का मिलान करना सुनिश्चित करें। डीएम ने जनपद के सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों की कारगुजारियां आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश एआईजी स्टाम्प को दिये। उन्होंने त्योहारी सीजन के दौरान गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता जन-जन तक सुनिश्चित कराने हेतु सैम्पलिंग एवं छापेमारी की कार्यवाही तेजी से करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने छापेमारी की सूचना से सम्बन्धित क्षेत्र को उप जिलाधिकारियों को भी अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रंचिंग ग्राउंड हेतु भूमि आरक्षित करने के भी निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, गौरव चटवाल, तुषार सैनी, कौस्तुभ मिश्र, ओसी डॉ0 अमृता शर्मा, उप निदेशक खनन दिनेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी