श्रीलंका के जारी गृह युद्ध के बीच PM रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा, सर्वदलीय सरकार का रास्ता साफ

श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। भारी आर्थिक संकट के बीच भारी विरोध झेल रहे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज इमरजेन्सी बैठक में उन्होंने सर्वदलीय सरकार बनाने की पेशकश की थी। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि ‘देश में अब सर्वदलीय बैठक बनने का रास्ता साफ हो गया है।’ बता दें कि श्रीलंका के बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेन्सी मीटिंग बुलाई थी। इसके अलावा उन्होंने स्पीकर से संसद बुलाने का भी अनुरोध किया था।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भाग जाने के बाद श्रीलंका के पीएम ने कैबिनेट की इमरजेन्सी बैठक बुलाई थी। इस बैठक में देश की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की और सर्वदलीय सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि आज श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ लोगों का जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद इस मांग के साथ शनिवार को राष्ट्रपति भवन को घेर लिया। हालात बिगड़ते देख राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग खड़े हुए।

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले दागे, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और राष्ट्रपति भवन में घुस गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने देश के बिगड़ते हालात के लिए राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराया।

पूर्व राजनयिक जेके त्रिपाठी ने भी राजपक्षे परिवार को श्रीलंका की हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया। , उन्होंने कहा कि “श्रीलंका में जो हालात आज बने हुए हैं इसके पीछे मुख्य तौर पर राजपक्षे परिवार ही जिम्मेदार है।”

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    बरेली कॉलेज में महासंग्राम चीफ प्रॉक्टर की ‘विवादित पोस्ट’ पर बवाल, इस्तीफा, हाथापाई और षड्यंत्र के आरोप

    बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को मर्यादा और अनुशासन की धज्जियां उड़ गईं। एक कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कैंपस कुरुक्षेत्र-बन गया। एक तरफ…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग