सिडकुल पुलिस दबोचा फरार वाहन चोर 

रुद्रपुर। थाना पंतनगर की चौकी सिडकुल पुलिस ने फरार वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया और उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।

सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली ने बताया कि एलाइंस कॉलोनी निवासी सूरज कालरा का 9 अक्टूबर को ट्रक यूके-06-सीए-7447 कंपनी सिडकुल से चोरी हो गया था। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही 10 अक्टूबर को पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ चोर ग्राम बम्मनपुरा खजुरिया रामपुर निवासी नाजीर खान पुत्र जफर खान को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि उसने ट्रक रेशमबाड़ी खेड़ा निवासी शकील पुत्र नसीर के साथ मिलकर चोरी की थी। तब से पुलिस शकील की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने शकील को मुखबिर की सूचना पर ऑटो लाइन सिडकुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नंबर प्लेट बरामद की। सिडकुल चौकी प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया । जेल भेजा जा रहा है। पकड़े गए चोर पर पांच केस दर्ज है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान