वार्डों में सफाई न होने से नाराज सभासदों ने नगर पंचायत ईओ से की लिखित शिकायत सभासद बोले सफाई नहीं हुई तो नहीं देंगे यूजर चार्ज  दवाई का छिड़काव ना होने से मच्छरों का  बढ़ता जा रहा है प्रकोप

Spread the love

नानकमत्ता। नगर में नालियों में जमा गंदगी  व वार्डों में सफाई ना होने से नाराज सभासदों ने नगर पंचायत ईओ को पत्र देकर बिना सफाई के यूजर चार्ज की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
मंगलवार को नगर के नंबर 6 सभासद फिल्म देवी, व वार्ड नंबर 3 के सभासद सुखलाल सिंह ने नानकमत्ता नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है की  नगर पंचायत नानकमत्ता के दहला मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर 6 में सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन झाड़ू तथा साफ सफाई नहीं की जा रही है। तथा यहां नियुक्त सफाई कर्मचारी के द्वारा समय पर कूड़ा भी नहीं उठाया जाता है, हमारे वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा हो रही तथा यहां दवाई का छिड़काव ना होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पत्र में कहा है की नगर पंचायत नानकमत्ता द्वारा सफाई के नाम पर वसूले जा रहे यूजर चार्ज को अब किसी भी दशा में जमा नहीं करेंगे।  नगर पंचायत यूजर चार्ज कर्मचारियों को हमारे वार्ड में यूजर चार्ज की पर्ची काटने ना भेजें।
बता दे कि यहां तैनात अधिशासी अधिकारी की अफरशाही के चलते नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चली है। अब लोग यूजर चार्ज देने से भी मना करने लगे है। शिकायत के बावजूद भी जिले में बैठे आला अधिकारियों के द्वारा इस और कोई कार्रवाई न किए जाने से लोगों में खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है।
अधिशासी अधिकारी की  मनमानी के चलते स्वच्छता पखवाड़ा की उड़ रही धज्जियां 
नानकमत्ता। द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाकर जहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। वहीं यहां तैनात अधिशासी अधिकारी की  मनमानी के चलते स्वच्छता पखवाड़ा की धज्जियां उड़ाई जा रही है।  मानक से अधिक नगर पंचायत नानकमत्ता में रखे गए सफाई कर्मचारियों के बावजूद भी नगर की सफाई व्यवस्था चौपट है। जिसको लेकर सभासद के द्वारा मानक से अधिक भरे कर्मचारियों की शासन स्तर के साथ ही प्रशासन से भी शिकायत की गयी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित