पोस्टमार्टम हाउस में दरांती और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से शवों का पोस्टमार्टम

रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में दरांती और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से शवों का पोस्टमार्टम हो रहा है  भारत की तमाम परंपराएं शव को सम्मान से विदा करने पर विश्वास करती हैं। इसके उलट रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में दरांती और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से शवों की बेकद्री हो रही है   इससे लोगों के लिए अपनों के शवों का अंतिम संस्कार करना ज्यादा पीड़ादायक हो रहा है। पोस्टमार्टम के इस तरीके से आपराधिक घटनाओं के शिकार लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद को भी बड़ा झटका लग सकता है।  रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में हर महीने 50 से 60 तक शव आते हैं। चुनिंदा मामलों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस रिपोर्ट के दम पर ही गुनहगार सलाखों के पीछे पहुंचते हैं और बेगुनाह बेवजह जेल जाने से बच सकते हैं, लेकिन रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में इसे लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। मृत व्यक्ति की छाती के अंदर की पसलियां काटने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन की जरूरत होती है, लेकिन यहां दरांती और कुल्हाड़ी से चीर फाड़ की जा रही है। खाल को सटीक और जरूरत के मुताबिक काटने के लिए जिस सर्जिकल स्कैलपर की जरूरत होती है, उसकी जगह पर घरों में सब्जी काटने वाले चाकू का इस्तेमाल हो रहा है।  40 साल से ऊपर वालों के शवों का पोस्टमार्टम चुनौती   यदि मृतक की उम्र 40 वर्ष और इससे ऊपर है तो पोस्टमार्टम के दौरान शव-विच्छेदन में दिक्कतें आती हैं। इस उम्र के बाद पसलियां परिपक्व हो जाती हैं और इन्हें काटने में दिक्कतें होती हैं। औजार की कमी मे मजबूरन दरांती से शव-विच्छेदन किया जा रहा है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान