राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

रुद्रपुर। गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया (SGFI) के तत्वावधान में डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली, उ॰प्र॰ में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के कक्षा-8 के छात्र हर्षित कुमार ने सब-जूनियर बालक वर्ग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इससे पूर्व छात्र ने रामपुर, उ॰प्र॰ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता से विजेता होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ था।

 विद्यालय के प्रधानाचार्य मिन्टू दूबे ने बताया कि यह छात्र विद्यालय में अनिल कुंबले द्वारा संचालित टेनोविक स्पोर्ट्स अकादमी के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन आरके बत्रा, वाइस चेयरमैन  विकास बत्रा,  विनय बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य  मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) मंजू अधिकारी, कनिष्ठ समन्वयक  जसपाल कौर, फिजिकल एजूकेशन (HOD) सुधाकर सिंह तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने कोच कमल जोशी व विजेता छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान