सरकार हर संभव गरीब परिवारों की कर रही है मदद : चुघ  

Spread the love
रूद्रपुर। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने निकटवर्ती ग्राम जाफरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना के तहत ग्राम जाफरपुर, शिवपुर,लंबा चौड़ा, कांटोपा व संपतपुर के 40 पात्र लाभार्थियों को घरेलू गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा और सिलेंडर निशुल्क वितरित किए।

चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार देश के समस्त गरीब परिवारों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार निःशुल्क गैस कनेक्शन देने के साथ ही काफी कम मूल्यों में पात्र लोगों को विद्युत संयोजन भी उपलब्ध करा रही है। श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों की हर समस्या से समाधान के लिए भी हमेशा गंभीरता से कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ ही उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर पहले से काफी बदल चुकी है। यहां सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से जूझना नहीं पड़ रहा है वहीं तैयार फसल भी आसानी से मंडियों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही उनका लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी ग्रामों में आकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रहे हैं। इससे पूर्व श्री चुघ का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी सरिता चौधरी, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, पूर्व प्रधान नवी अहमद, चौधरी चमन सिंह, शनि विश्वास, सुनीता सिंह, कानू मलिक, ग्राम प्रधान निर्मला सिंह, नागेन्द्र पासवान, रवि ढाली आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप