स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति

Spread the love

रुद्रपुर। निकटवर्ती दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम पंचाननपुर में अज्ञात कारणों के चलते स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।  जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बीजानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचाननपुर में उमंग ट्रेडिंग कम्पनी है जहां स्क्रेप का कारोबार होता है। बताया जाता है कि आज दोपहर अज्ञात कारणों के चलते वहां आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे मौके पर काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वह आग बुझाने की कोशिश में जुट गये। लेकिन आग लगातार बढ़ती ही गई। मामले की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे गोदाम ने आग के गोले का रूप ले लिया था। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी