श्री तुलसी धाम में लगाया गया 15वाँ नि: शुल्क नेत्र शिविर सैकड़ों लोगों ने कराई जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन को रोगी चिन्हित

Spread the love

रुद्रपुर। श्री तुलसी धाम सेवा समिति पिछले कई वर्षों से निःशुल्क नेत्र शिविर लगा रही है। इस वर्ष भी स्वामी श्री रमेश दास जी की पचासवीं पुण्यतिथि के मौके पर समिति द्वारा पंद्रहवां नि:शुल्क नेत्र शिविर श्रीराम आई केयर सेंटर के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक गर्ग द्वारा लगाया गया। जिसमें लगभग छह सौ लोगों के नेत्रों का नि: शुल्क परीक्षण किया गया व लगभग 125 लोगों को मोतियाबिंद के नि: शुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

 शिविर का उद्घाटन समाजसेवी जगदीश टंडन जेपीएस कलर लैब वालों के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर श्री टंडन ने कहा कि समिति द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। किसी की नेत्रों का परीक्षण व ऑपरेशन कराना बहुत ही पुनीत कार्य हैं। इस मौके पर श्री गुरु महाराज जी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का लक्ष्य सिर्फ़ समाज की सेवा होना चाहिए। हमें गरीबों की सेवा बढ़ चढ़कर करनी चाहिए। डॉक्टर अशोक गर्ग ने कहा कि समिति के सदस्य जिस तरह से सेवा में लगे रहते हैं वह बहुत ही प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी वह समिति के साथ जुड़े रहेंगे व गरीबों की सेवा करते रहेंगे।पचासवीं पुण्यतिथि के मौके पर गत रात्रि कुरुक्षेत्र हरियाणा से पधारे कथा व्यास पंडित मधुसूदन शास्त्री जी द्वारा कथा कर संगत को जीवन जीने का सही रास्ता दिखाया गया। संत महापुरुषों द्वारा सत्संग प्रवचन कर संगत को निहाल किया गया। श्री गुरु महाराज जी का लंगर अटूट बरताया गया। समिति द्वारा मरीजों व उनके साथ आए लोगों के लिए लंगर व चाय की व्यवस्था पूर्ण रूप से की गई। आज श्री तुलसीराम में विशाल संत समागम का आयोजन हुआ व गुरु महाराज जी का लंगर प्रसाद अटूट बरताया गया। इस मौके पर दीपक गुगलानी, अभिषेक शुक्ला, विजय पांडेय, पूर्वी गुप्ता, सोनिया मैसी, चन्दरपाल, सतीश, छाया, संजीव कामरा, राज कुमार हुड़िया, वेद प्रकाश खुराना, हरीश बाँगा, विपिन बाँगा, सुरेश नरूला, सुरेंद्र तनेजा, सूरज गंभीर, रवि चावला, विनोद नरूला, अशोक बाँगा, बैजनाथ छाबरा, राजकुमार बाँगा, सुमित नरूला, प्रदीप कामरा, पंकज गांधी, राज गगनेजा, नरेंद्र ठुकराल, राजेश कामरा, राजकुमार हुड़िया, डिम्पल बाँगा, डॉ. रामेश्वर दयाल, डॉ. हरभगवान रहेजा, शैंकी बाँगा, सजल अनेजा व श्री तुलसीराम सेवा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  : कोतवाली किच्छा के रहने वाले एक किसान ने तराई भाबर में किसानों को ठगने वाला सिंडिकेट सक्रिय होने की आशंका जताते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद