संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या सम्प्रदाय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है: माता सुदीक्षा

Spread the love
रुद्रपुर में आयोजित निरंकारी मिशन के सत्संग में पहुंचे हजारों भक्त
रुद्रपुर। समाज में निःस्वार्थ भावना से किया गया कार्य ही सच्चा कार्य है। निरंकारी मिशन का उद्देश्य निरंकार प्रभु से खुद को आत्मसात करते हुए प्रतिपल पूर्ण समर्पित भाव से एक भक्ति भरा जीवन जीना है। यह बात निरंकारी माता सुदीक्षा महाराज ने यहां मोदी मैदान में आयोजित सत्संग में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य करने से पहले हमें अपने अंदर इंसानियत को जागृत करना होगा। एक अच्छा इंसान बनने के लिए हर व्यक्ति में इंसानियत का होना आवश्यक है।
माता सुदीक्षा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या सम्प्रदाय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है। संत निरंकारी मिशन विभिन्न विचार धाराओं में आस्था रखने वाले संसार के सभी इंसानों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि ईवर का बोध अर्थात ब्रह्म ज्ञान सर्व श्रेष्ठ ज्ञान है। मानव शरीर पाकर भी परमात्मा से अनभिज्ञ रहना वास्तव में मानव के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रेम भक्ति से ही परमात्मा को पाया जा सकता है। कोई पराया नहीं है, कोई ऊंचा और नीचा नहीं है। सभी एक परमपिता की संतान हैं। माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि अहंकार का त्याग करें। परमात्मा को अपने मन में बसायें। जिससे अवगुण दूर हों। उन्होंने कहा परमात्मा सभी इंसानों में बसता है। मनुष्य अपना सारा जीवन सुख की खोज में व्यतीत कर देता है। वह सुख, जो स्थाई हो, निरंतर हो। पर जब जब भी हम सांसारिक पदार्थों में इस सुख को पाने का प्रयास करते है, हम स्वयं को असक्ति और अहंकार के चक्रव्यूह में फंसा पाते हैं। उन्होंने कहा कि अंधकार का धुआं छटेगा तभी मन को सुकून मिलेगा। उन्होंने कहा कि परमात्मा हमेशा हमारे सामने रहता है। उलझनों से निकलने के लिए परमात्मा का सहारा लें।
वही पहली बार रुद्रपुर पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर ने सतगुरुमाता सुदीक्क्षा महाराज व जगतपिता रमित महाराज को शाल भेट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।निरंकारी मिशन से जुड़े लोग देश ही नही विदेश में भी है और  आज सुबह से ही समागम ने दूर दराज के क्षेत्रों से लोग मोदी मैदान में सत्संग सुनने पहुँचे है ।  इस मौके पर राजपिता रमित चानना (दिल्ली), एचएस चावला (लुधियाना), राजकपूर, सुरेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, राधेश्याम, सुरेन्द्र चावला, गगन भाटिया, निर्मल वर्मा, किशन लाल नारंग, राजेन्द्र अरोरा, चरनजीत सिंह, भाजपा नेता सुनील यादव, मनोज मदान , मयंक कक्कड़ , अजय गाबा, दीदार सिंह, अनिल सिंह, गोपाल आर्य, मनीष सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद वितरित किया गया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली में न्यूरोसर्जरी एवं स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ अब बरेली में उपलब्ध होगी विश्वस्तरीय न्यूरो एवं स्पाइन*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज श्री वेदांत हॉस्पिटल, बरेली में अपनी न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल…

    दानपुर सामिया में वोटर लिस्ट सर्वे शुरू, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

    Spread the love

    Spread the loveदानपुर सामिया। ग्राम दानपुर सामिया (लेक सिटी) में आज मतदाता सूची के सर्वे का कार्य शुरू किया गया। यह सर्वे सामिया रोज़ विला, बी-136 स्थित ग्राम प्रधान मंदीप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेली–बदायूं दौरे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य “अखिलेश तुष्टिकरण की घटिया राजनीति करते हैं, परिवारवाद का सूर्यास्त तय*

    बरेली–बदायूं दौरे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य “अखिलेश तुष्टिकरण की घटिया राजनीति करते हैं, परिवारवाद का सूर्यास्त तय*

    मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली में न्यूरोसर्जरी एवं स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ अब बरेली में उपलब्ध होगी विश्वस्तरीय न्यूरो एवं स्पाइन*

    मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली में न्यूरोसर्जरी एवं स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ अब बरेली में उपलब्ध होगी विश्वस्तरीय न्यूरो एवं स्पाइन*

    दानपुर सामिया में वोटर लिस्ट सर्वे शुरू, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

    दानपुर सामिया में वोटर लिस्ट सर्वे शुरू, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    डीडी चौक पर पुलिस का चेकिंग अभियान, थार का चालान   एक व्यक्ति की रिवॉल्वर का लाईसेंस जांच के बाद छोड़ा

    डीडी चौक पर पुलिस का चेकिंग अभियान, थार का  चालान   एक व्यक्ति की रिवॉल्वर  का लाईसेंस जांच के बाद छोड़ा

    हल्द्वानी बनभूलपुरा से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में अलर्ट, इमाम से पूछताछ

    हल्द्वानी बनभूलपुरा से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में अलर्ट, इमाम से पूछताछ