टुकड़े टुकड़े श्रद्धा कटती फिर भी श्रद्धा जिंदा है बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन  

Spread the love
टुकड़े टुकड़े श्रद्धा कटती फिर भी श्रद्धा जिंदा है…….
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

रूद्रपुर। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से नगर निगम में काव्य का महाकुंभ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के माध्यम से संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि विकास पांडेय ने किया। आयरलैंड से आए हुए कवि अभिषेक त्रिपाठी ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि -आपदा में अवसर दिलवा दो एक वर्दी मुझे सिलवा दो,मिल बांट कर खायेंगे सब वर्दी वाला चोर बना दो,कानपुर से आए कवि अजीत राठौर ने कहा,टुकड़े टुकड़े श्रद्धा कटती फिर भी श्रद्धा जिंदा है,पन्ने पन्ने कविता फटती फिर भी कविता जिंदा है । आगरा से आए नवीन आर्य ने कहा-शायद मेरी तरबियत का ही असर है मेरी शख्सियत पर,मैं दिल दुखाने वाले के भी दिल मे जगह बना लेता हूँ..। साथ प्रतिभागियों के रूप में ,अंजू शर्मा मथुरा, अक्षिता रावत कर्नप्रयाग , सुरभि खनेड़ा चमोली, मनोज देवदत्त,आगरा, रिंकू निगम दिल्ली, राशिद गाजीपुरी,नवीन आर्या की आगरा,गुंजन शर्मा , अनामिका चौकसे, हसन तुकबंदी ,हरीश शर्मा यमराज ,नीरज कुमार अंकुर साथ ही अन्य भी कवि मौजूद रहे जिन्होंने अपने अपने काव्य पाठ से खूब तालियां बटोरी। बुलंदी संस्था ने इससे पहले अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड का सबसे बड़ा धरातलीय कार्यक्रम उत्तराखंड काव्य महोत्सव रुद्रपुर शहर में आयोजित करवाया था जिसमें देश भर से आए 300 कलमकार ने काव्य पाठ किया था बुलंदी ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया , बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार