‘राष्ट्रपति बना तो CAA लागू नहीं होगा लागू’, असम में बोले यशवंत सिन्हा

Spread the love

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि यदि वो राष्ट्रपति बनते हैं तो ये सुनिश्चित करेंगे कि CAA कभी लागू न हो। ये बात उन्होंने असम में विपक्षी दलों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी इसे अबतक इसलिए लागू नहीं कर पाई क्योंकि ये ड्राफ्ट ही बिना किसी तैयारी के था।

रअसल, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए यशवंत सिन्हा असम के दौरे पर हैं। यहाँ गुवाहाटी में विपक्षी सांसदों से बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि वो राष्ट्रपति बनने के बाद CAA को लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, “नागरिकता असम के लिए एक बड़ा मुद्दा है, और सरकार देश भर में अधिनियम लाना चाहती थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं कर पाई है।”

उन्होंने आगे कहा, “पहले, सरकार ने COVID का बहाना दिया, लेकिन कोरोना के बाद भी वो इसे लागू नहीं पाई है क्योंकि ये जल्दबाजी में मूर्खतापूर्ण तरीके से तैयार किया गया ड्राफ्ट है।” इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘यदि मैं राष्ट्रपति भवन में पहुंचता हूँ तो ये सुनिश्चित करूंगा कि CAA लागू न हो।’

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। यशवंत सिन्हा विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार हैं तो वहीं NDA ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। विपक्षी दल यशवंत सिन्हा के नाम पर एकजुट दिखाई नहीं दे रहे। अब शिवसेना ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला कर यशवंत सिन्हा को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में यशवंत सिन्हा अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए देशभर के राज्यों का दौरा कर अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप