युवा सिख संगत कार्यक्रम में हजारों युवा सिख लेंगे भाग: शुक्ला

किच्छा। रुद्रपुर में होने वाले सिख सम्मेलन (युवा) में क्षेत्र के हजारों युवा सिख भागीदारी करेंगे। साथ ही भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
गुरुद्वारा सिंह सभा किच्छा के प्रधान सरदार रणजीत सिंह राणा के आवास पर आहूत बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उद्गार व्यक्त किए। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने किच्छा, हल्दूचौड़, बाजपुर, बेल बाबा हल्द्वानी समेत उधमसिंहनगर एवं नैनीताल जिले का भ्रमण कर तमाम सिख बाहुल्य इलाकों में  युवा सिखों से संपर्क  कर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए सोमवार को रुद्रपुर में  आयोजित होने वाले सिख सम्मेलन (युवा) में क्षेत्र के सिक्कों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि 1984 के दंगों सहित कांग्रेस का सिख विरोधी चेहरा पूरे देश को पता है, उन्होंने कहा कि सिख समाज में राष्ट्रवाद कूट-कूट कर भरा है, मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक की गुलामी के खिलाफ हमारे सिक्ख गुरुओं का बलिदान तथा आजादी के बाद सरदार भगत सिंह, शहीद उधम सिंह से लेकर सैकड़ों बलिदानियों का इतिहास पूरे देश को मालूम है। रणजीत सिंह राणा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सिख समाज का सम्मान किया है, उन्होंने हमारे पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे तथा गुरु नानक जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब पाकिस्तान के लिए हिंदुस्तान से कॉरिडोर तथा गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के जिन्होंने शहादत दी उनके नाम बाल दिवस को रखने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, महामंत्री गोल्डी गोरया, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह बग्गा, पूरन भट, गुरनाम सिंह धारीवाल, कवलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, अमित सिंह मंड, सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, रणजीत सिंह गिल, वीरेंद्र सिंह, सतवंत सिंह, सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, प्रदीप सिंह, अमरीक सिंह, सर्बजीत सिंह, बलविंदर सिंह बाजवा आदि थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद