युवा सिख सम्मेलन में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे रुद्रपुर 

Spread the love

युवा सिख सम्मेलन में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे रुद्रपुर

प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा को रखा
रुद्रपुर। 18 दिसम्बर को प्रस्तावित युवा  सिख सम्मेलन की तैयारी योजना रचना को लेकर प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने कार्यक्रम स्थल गिल रिजॉर्ट पर पत्रकार वार्ता कर युवा सिख सम्मेलन की रूपरेखा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा पूरे प्रशासनिक जिला उधम सिंह नगर और नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र से बड़ी तादात में सिख समाज के लोग गिल  रिजोर्ट पहुँचेगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं रहने वाले हैं और साथ मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख अतिथि के रूप में रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की  तैयारी को लेकर विगत काफी दिनों से जगह-जगह बैठक कर सिख समाज के लोगो को कार्यक्रम में आने के लिये अपील की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है जिसमे हजारो की संख्या में लोग गिल रिजोर्ट पहुएगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी जिले से आते हैं उनका शुरू से ही सिख समाज के लोगो के साथ आत्मीय जुड़ाव रहा है और हमारी प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सभी के सहयोग से कार्य करती है। कार्यक्रम सफल और भव्य होगा जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर चंडोक, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,  विधायक शिव अरोरा, पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग सुखदेव सिंह नामधारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सयोंजक रणजीत सिंह गिल, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला मीडिया प्रभारी मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज