लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेसी विधानसभा सह प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

किच्छा। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के विधानसभा सह प्रभारी सौरभ चिलाना ने नगर कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।
नगर कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू की अगुवाई में कांग्रेस विधानसभा सह प्रभारी सौरभ चिलाना के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सौरभ चिलाना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने का संकल्प ले। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधानसभा सह प्रभारी सौरभ चिलाना को भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्र का एक एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने में कोई कथा नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सह प्रभारी को यह भी भरोसा दिलाया कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बल पर भारी बढ़त हासिल करेगा। बैठक में भूपेंद्र चौधरी के अलावा ओमप्रकाश दुआ, छोटेलाल उर्फ छोटू कोली, संजीव कुमार सिंह, एन यू खान,राजेश प्रताप सिंह, विनोद कोरंगा,अशोक मित्रा, केवल हुड़िया, ताहिर हुसैन, गुलशन सिंधी,दुर्गेश गुप्ता ,लियाकत अंसारी,अजय ,गुरदास कालडा, इम्तियाज मलिक, फरियाद शाह, मिससबाल कुरैशी, शानू मलिक, जमील अहमद , दानिश इकबाल , दिलीप बिष्ट,त्रिवेणी  सहाय गंगवार, अर्जुन कोली, महेंद्र सिंह , अकरम खान, हसीब अंसारी, रेखा यादव ,कलावती,प्रेमवती आदि थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद