50.25 ग्राम स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्मैक के साथ भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में स्मैक भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी राजेंद्र कुमार शाह पुलिस टीम और एएनटीएफ के साथ ठाकुरनगर के समीप गश्त कर रहे थे कि 21 दिसंबर की शाम को सूचना मिली कि इलाके में एक महिला व पुरुष मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम उमा विश्वास निवासी ठाकुर नगर और विजय मिस्त्री निवासी ग्राम समरेर दातागंज बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 50.25 ग्राम स्मैक, एक महंगा मोबाइल और 3100 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में भाई-बहन हैं और पिछले लंबे समय से फुटकर में स्मैक बेचते हैं। बताया कि भाई यूपी के रास्ते स्मैक की खेप मंगवाता है और उसकी पुडियां बनाकर दोनों भाई-बहन नशे के लती युवकों को महंगे दामों पर मुहैया कराते हैं। बताया कि स्मैक बहेड़ी बरेली निवासी इरशाद नाम के तस्कर से सस्ते दामों पर मंगाई जाती है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद