केंद्र की भाजपा सरकार से देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को खतरा:  बेहड़   विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया उग्र प्रदर्शन

Spread the love
किच्छा।  केंद्र की भाजपा सरकार से देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को खतरा पैदा हो गया है। केन्द्र सरकार देश में लोकतांत्रिक प्रणाली को समाप्त कर हिटलरशाही शासन चलाने का ताना-बाना बुन रही है। लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्षी सांसदों को निलंबित किया जाना उसका जीता जागता उदाहरण है। जन प्रतिनिधियों की स्वतंत्रता को समाप्त किया जा रहा है जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। देश के लिए आने वाला समय बेहद खराब होगा इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
शुक्रवार को क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ की अगुवाई में  तमाम कांग्रेसी इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंचे।  जहां केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि केंद्र सरकार  से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरा पैदा हो गया है केन्द्र सरकार देश से लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है देश में हिटलरशाही शासन करने का केन्द्र सरकार का षडयंत्र इस बात का सबूत है कि लोकसभा एवं राज्य सभा में विपक्षी सांसदों  को निलंबित किया गया है। विधायक बेहड़ ने कहा कि लोकसभा एवं राज्यसभा में जिस तरह से विपक्षी सांसदों को लोकसभा एवं राज्य सभा के स्पीकर द्वारा लोकसभा की कार्रवाई से निलंबित किया गया है अत्यंत  दुर्भाग्यपूर्ण है।  केन्द्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है चुने हुए जनप्रतिनिधियों की स्वतंत्रता को खत्म किया जा रहा है।  केन्द्र सरकार द्वारा भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को खत्म किया जा रहा है जिसे देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है तथा देश की लोकतांत्रिक प्रणाली से जनमानस का विश्वास उठ रहा है।कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को सौंपा जिसमें राष्ट्रपति से मांग की गई है कि तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों का निलंबन वापिस किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में विधायक तिलक राज बेहड़ के अलावा कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, छोटे लाल कोली उर्फ छोटू कोली, गुलशन सिंधी,विनोद कोरंगा, भूपेंद्र कुमार बंटी पपनेजा, राजेश प्रताप सिंह,एन यू खान, लियाकत अंसारी, फिरासत खान,ओमप्रकाश दुआ,नवी अहमद मंसूरी, सुनीता कश्यप, सिमरनजीत कौर, सुधा जोशी, कलावती,जगरूप सिंह,दलीप सिंह बिष्ट,जमील अहमद दानिश इकबाल अहमद, दलजीत सिंह, आदि।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप