पूर्व मेयर सहित दो भाजपा नेताओं पर हुआ मुकदमा दर्ज

पूर्व मेयर सहित दो भाजपा नेताओं पर हुआ मुकदमा दर्ज

शैलजा फार्म स्थित आश्रम के महंत की याचिका पर हुई कार्रवाई

आश्रम की भूमि कब्जाने और हरे भरे पेड़ काटने का आरोप

रुद्रपुर। शैलजा फार्म स्थित आश्रम के महंत ने पूर्व मेयर और दो भाजपा नेताओं पर आश्रम की भूमि कब्जाने और हरे भरे पेड़ काटने का आरोप लगाया है। महंत की याचिका पर सुनवाई करने के बाद पुलिस ने मेयर सहित दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-12 सनकादिक तपस्थली राधा कृष्ण कुंड शैलजा फार्म थाना ट्रांजिट कैंप के रहने वाले महंत राम बालक दास ने बताया कि आश्रम परिसर में पिछले कुछ सालों से गौ माता सेवा की जाती है और गौशाला में गायों की छाया के लिए कुछ पौधे लगाए गए थे। जिसमें सागवान के काफी पेड़ थे। आरोप था कि गौशाला की भूमि और पेड़ों को हड़पने की नीयत से तत्कालीन मेयर रामपाल सिंह,भाजपा नेता रोशन अरोरा और विकास शर्मा ने 28 मार्च 2021 को निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर राधाकुंड परिसर में घुसे। आरोप था कि मेयर व भाजपा नेताओं के इशारे पर कर्मचारियों ने परिसर में लगे 50 से 60 सागवान के हरे भरे पेड़ों को अवैध तरीके से कटवा कर नीचे गिरा दिए और रात्रि के समय आकर उसके लठ्ठे बनाकर साथ ले गए। आरोप था कि पेड़ों की जड़ों को मिट्टी से भर कर निशान मिटाने का प्रयास किया। आरोप था कि इस संबंध में कई बार जिला एवं पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायती पत्र देकर अवगत कराया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तो आश्रम के महंत 29 अगस्त 2023 को न्यायालय में याचिका दायर की और सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस को आदेशित किया। इसके बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर मेयर रामपाल सिंह, भाजपा नेता विकास शर्मा और रोशन अरोरा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

वही पूर्व मेयर रामपाल सिंह का कहना है कि शैलजा फार्म की साढ़े सात एकड़ भूमि नगर निगम के नाम दर्ज हो गई थी। इसके बाद पिछले लंबे समय से नजूल भूमि पर काबिज महंत को कई बार जगह खाली करने का नोटिस दिया और तीन बार निगम ने नियमों के तहत निर्माणाधीन कुटिया को ध्वस्त भी किया। बावजूद इसके महंत द्वारा बेवजह झूठे बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास किया और न्यायालय के आदेश का सम्मान करते रहेंगे और अदालत में अपना पक्ष रखा जा

एंगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद