पंजाबी महासभा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में छोटे साहेबजादो की शहीदी दिवस पर जरूरतमंदों को एक हजार कंबल बाटे

पंजाबी महासभा बरेली ने बांके बिहारी मंदिर पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में छोटे साहेबजादो की शहीदी दिवस पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते बरेली के महापौर उमेश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि के नाते महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेन का रहना हुआ उक्त कार्यक्रम में अतिथियों ने कंबल बाटे गए कार्यक्रम होने से पहले मेयर उमेश गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबी महासभा ने आज जो यह पुजनीय कार्य हो रहा है यह समूर्ण समाज एवं प्रत्येक वर्ग के लिए अनुकरणीय एवं प्रेणादायी है की किस प्रकार से समाज का समाज को अर्पण करने का जो सेवा भाव है हम सभी को यह सीखने की आवश्यकता है और आज के विशेष दिवस पर जिस दिन छोटे साहिबजादों की शहीदी हुई थी जिन्होंने हमारे हिंदू सनातन धर्म की रक्षार्थ अपने सर्वस्व जीवन को बालपन में नियोछावर कर दिया ऐसे वीर बालदिवस के उपलक्ष्य मे यह पुनीत कार्य हो रहा है इसके लिए पंजाबी महासभा को साधुवाद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि पंजाबी महासभा पिछले 10 वर्षो से अनेकों नेक पुण्य कार्य समाज के हितार्थ कर रही है और आगे भी समाज में सहयोग की भूमिका अदा करती रहेगी हमने समाज का समाज को अर्पण करने का संकल्प लिया है तेरा तुझको अर्पण क्या लागे है मेरा इसी सूत्र को ध्यान में रखते हुए सेवा के कार्य करते जा रहे हैं एवं समाज का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है, इसी कड़ी में आज वीर बाल दिवस छोटे साहिबजादों की शहीदी पर कोई जरूरत मंद ठंड में बिना कंबल ओढ़े न रहे ऐसा संकल्प के साथ आज पंजाबी महासभा ने 1000 कंबल जरूरत मंदो को देने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अशोक अरोरा राजीव साहनी गोलू महेंद्रू अंकित भाटिया संजीव आनंद नमित गुलाटी मनीषा आहूजा प्रिंस सोढ़ी मिंटू राम अरोड़ा एमपी सिंह के एल दुआ काके सोनू अरोरा देव राज चंडोक अमित अरोड़ा शिव मक्कड़ सुमन अरोड़ा डॉ महेंद्र बसु ज्ञानी कल सिंह गुलशन आनंद चेतन तनेजा बलवीर सिंह गुरकीरत छतवाल नवनीत पता सचिन सभरवाल आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद