चोरी हुई बैट्रियों के साथ दो गिरफ्तार

किच्छा। मोबाईल टावर से चोरी की गई बैटरियों सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवलाल पुत्र दुर्जन लाल निवासी जवाहर नगर पंतनगर सुपरवाइजर इंडस कंपनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि पिपलिया के पास स्थित मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। अज्ञात चोर व चोरी हुई बैट्रियों की तलाश में लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी खटोला न0 2 दिनेशपुर को टावर से चुराई गई 02 बैट्रियों के साथ धाधा फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही में उसके द्वारा पहाड़गंज रुद्रपुर निवासी फुरकान पुत्र शाहिद को बेची गयी 20 बैट्रियों में से 2 अदद बैट्रियो को उसकी दुकान से बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र भट्ट , हेड कांस्टेबल राकेश भट्ट ,कांस्टेबल नीरज जोशी शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद