मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों में बदलाव पर ट्रक चालकों ने किया हाईवे जाम

Spread the love

मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों में बदलाव पर ट्रक चालकों ने किया हाईवे जाम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे लोगों को समझा बुझाकर खुलवाया

किच्छा। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों में बदलाव के खिलाफ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर में भारी ट्रक वाहनों के चालकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया जिसके चलते नेशनल हाईवे पर एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

लालपुर क्षेत्र में स्थित हाजी पार्क में खड़े भारी वाहनों के ट्रक चालकों द्वारा एमबी एक्ट के प्रावधानों में बदलाव को लेकर के सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जाम लगा रहे भारी ट्रक चालकों का कहना था कि सरकार द्वारा मोटर वाहन एक्ट में जो प्रावधान किया गया है। वह धरातल पर सार्थक नहीं हो सकता इसमें वाहन चालकों का अहित है। जाम लगा रहे चालकों का कहना था कि एक्ट में जो सजा का प्रावधान किया गया है उसके अनुसार वाहन चालक को 10 वर्ष की सजा रखी गई है जबकि वाहन चालक द्वारा यदि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ले जाने का प्रयास किया जाता है तो भीड़ द्वारा वाहन चालक पर भी जानलेवा हमला बोलने का डर बना रहता है जिसकी घटनाएं घटित होती रहती हैं। चालकों का कहना है कि सजा के प्रावधानों में बदलाव किया जाना चाहिए ताकि वाहन चालकों के हित भी सुरक्षित रह सके। सांकेतिक रूप सड़क पर प्रदर्शन करने वालों में सुरेश गंगवार, हर्षपाल, अनमोल, राजदीप, अवनीश कुमार, अनमोल शर्मा, अनमोल शर्मा, हिमांशु, सरस पाल, आकाश मजूमदार आदि लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश