पुलिस ने किया सेक्सटॉर्शन के चल रहे धंधे का भंडाफोड़ प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र को फंसाने की कोशिश, ओमेक्स के फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया बलात्कार के झूठे मुकदमे में फसाने का डर दिखाकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Spread the love

रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर में हनी ट्रैप का एक बड़ा मामला सामने आया है।  गौरव आहूजा उर्फ विक्की और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र को पॉश सोसाइटी ओमेक्स के एक फ्लैट में न सिर्फ बंधक बनाकर उसके संग मारपीट की बल्कि उसे हनी ट्रैप में फसाने की धमकी देते हुए 25 लाखरुपये की भी डिमांड की।
मामला गल्ला मंडी निवासी पंजाब इंडस्ट्री के स्वामी जुगल किशोर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि उनके पुत्र विकास तनेजा को हनी ट्रैप का शिकार बनाया गया। इस मामले में देवभूमि व्यापार मंडल के नगर महामंत्री गौरव आहूजा उर्फ विक्की और ओमेक्स के एक फ्लैट में किराए पर रहने वाली नीलम गर्ग नाम की महिला का नाम सामने आया है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि व्यापारी के पुत्र विकास तनेजा के पास एक फ़ोन आया और वह यह कहता हुआ दुकान से चला गया कि जल्द लौटकर आ रहा है। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसका फोन अपने भाई रवि तनेजा के पास पहुंचा। उसने बताया कि रास्ते से उसको बंधक बना लिया गया है और जबरदस्ती ओमेक्स के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया है। वहां उससे मारपीट भी की गई है और उसकी कार की चाबी भी ले ली गई है। यह भी कहा कि गौरव आहूजा उर्फ विक्की और नीलम गर्ग के साथ दो अन्य लोग उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं और 25 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। इस फोन के बाद परिवार वाले विकास की तलाश में जुट गए। विकास के भाई रवि ने गौरव आहूजा उर्फ विक्की से फोन पर बात की। विक्की ने कहा कि वह फैसला कर देगा लेकिन 25 लाख रुपये देने होंगे।
यह भी कहा गया कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो इसमें परिवार की इज्जत खराब होगी और महिला नीलम गर्ग पुलिस के पास चली जाएगी। परिवार वालों द्वारा इस मामले की सूचना देने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। विकास को बरामद कर लिया गया जबकि महिला नीलम गर्ग और गौरव आहूजा उर्फ विक्की को पुलिस ने काशीपुर रोड स्थित ग्रीन पार्क के बाहर रोड से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार इन सभी के खिलाफ धारा 323, 341, 342, 388 और 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहाँ से उन्हें जेल भेजा जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी