युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, मौत  

Spread the love

रुद्रपुर। एक युवक ने अपने घर की छत पर जाकर तमंचे से खुद को गोली मार दी। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप स्थित मच्छी बाजार निवासी 35 वर्षीय समीर अधिकारी अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से समीर की पत्नी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी स्थित मायके गई थी। मंगलवार दोपहर दो बजे अचानक घर की छत से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर जाकर देखा तो समीर लहूलुहान हालत में छत पर पड़ा था। पास ही तमंचा भी पड़ा था। समीर ने तमंचे को सिर से सटाकर खुद को गोली मारी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ा भाई रविंद्र अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचा और आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही थाना ट्रांजिट कैंप के दारोगा धीरज टम्टा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दरोगा धीरज टम्टा ने बताया कि गोली समीर के सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई थी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर गोली को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप