गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जाएजा भविष्य के लिए भी पार्क की सुंदरता का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता के साथ  कार्य करने के दिए निर्देश

 

रूद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुधवार को आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेले की तैयारियों के मद्देनजर किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी कहा कि आगामी 10 जनवरी को  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सरस मेले का उद्घाटन हेतु कार्यक्रम भी प्रस्तावित इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय दुरुस्त कर लें। उन्होने यूआईआरडी प्रांगण में अस्थाई हेलीपैड बनाये जाने के दृष्टिगत  स्थलीय निरीक्षण कर लोनिवि के अधिकारियों को निर्धारित मानकानुसार हेलीपैड तैयार करने के निर्देश दिये।

 उन्होंने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को निर्देश दिए कि गांधी पार्क में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए भी पार्क की सुंदरता का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लैंडस्केपिंग, बेरिकेडिंग विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करें जिससे व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम पर मंच एवं जनता को बैठने के लिये उचित व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने लिए मंच के पास ही व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले आमजन के लिए वाहनों की पार्किंग हेतु सिंचाई विभाग के कैनाल कॉलोनी में भूमि को चिन्हित कर वहां साफ सफाई के लिए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल को निर्देश देते हुए कहा कि डीडी चौक से इन्द्रा चौक तक हाईवे मार्ग के दोनों तरफ समतलीकरण कर मार्ग को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गांधी पार्क से होते हुए इन्द्रा चौक, गल्ला मंडी, भगत सिंह चौक एवं मुख्य बाजार से गांधी पार्क तक रैली का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गल्ला मंडी जिन स्थानों पर सड़क व डिवाइडर टूटी व खराब है उसे शीघ्र दुरूस्थ कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विद्युत व बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मार्गो से रैली का आयोजन किया जायेगा उन मार्गो के बिजली एवं टेलीफोन के झूलते हुये तार को शीघ्र ठीक कर लें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, मनोज कत्याल, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सीओ अनुषा बडोला, तहसीलदार दिनेश कुटोला आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद