हादसे में घायल युवक की  उपचार के दौरान मौत

Spread the love

रूद्रपुर। करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम चुकटी देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में गंभीर रूप से घायलावस्था में मिले युवक ने मध्य रात्रि सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार के  दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी का यहां एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आजाद नगर किच्छा निवासी 30 वर्षीय रिंकू पुत्र स्व. दिनेश तथा उसका साथी ग्राम अकराबाद बहेड़ी निवासी राजेश गत 26 दिसम्बर की रात्रि ग्राम चुकटी देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गन्ने के खेत में गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़े मिले थे। दोनों महिंद्रा कंपनी लालपुर में काम करते थे। उनकी मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 ए वाई 5278 घटनास्थल से कुछ दूरी पर गिरी पाई गई थी। जिनमें रिंकू का सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार चल रहा था जबकि राजेश यहां एक निजी चिकित्सालय में भर्ती है। गत मध्य रात्रि रिंकू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को यहां लाये। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक रिंकू के तीन मासूम बच्चे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
लहूलुहान हालत में मिला वृद्धा का शव
रूद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम लालपुर में राष्ट्रीय मार्ग पर एक वृद्धा का लहूलुहान हालत में शव पड़ा पाया देखा गया। मामले की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः करीब 6 बजे निकटवर्ती ग्राम लालपुर में मुख्य मार्ग के किनारे पेट्रोल पम्प के पास लोगों ने करीब 75 वर्षीय वृद्धा को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वृद्धा को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और म।ैके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। सम्भवतः वह ग्राम लालपुर क्षेत्र की ही निवासी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश