154 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Spread the love

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 154 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीते सोमवार को बरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ बरा बाजार में तीन पानी को जाने वाले कट के पास गश्त कर रहे थे। पुलिस ने तीन पानी कट के पास देखा कि अपने घर के बाहर खड़ी महिला  पर्स से निकाल कर एक वस्तु युवक को दे रही थी। पुलिस को देखकर युवक ग्राम बरी की ओर भाग गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास से 154 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला ने अपना नाम गुडिया पत्नी लालमन पुत्री चंदन निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा बताया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि भागा हुआ लड़का उससे चरस लेने के लिए आया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  अभियुक्ता गुड़िया ने बताया कि पहले उसका पति लालमन चरस तस्करी का काम करता था किन्तु जब उस पर मुकदमे हो गए तो उसने खुद चरस बेचना शुरु कर दिया। वह बहेड़ी से एक व्यक्ति से चरस लेकर आती है जो फंसने के डर से अपना नाम पता नहीं बताता है । चरस को वह फुटकर में बेचकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करती है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है । अभियुक्ता को रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी