सीएम के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब खुली जीप में सवार होकर सीएम ने स्वागत के लिए पहुंचे लोगों पर की पुष्प वर्षा

Spread the love

रूद्रपुर।गांधी पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारम्भ करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क पहुंचने से पहले शहर में जोरदार रोड शो किया। जिसमें ऐतिहासिक भीड़ उमड़ पड़ी। रूद्रपुर की सड़कों पर भीड़ का ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला। रोड शो के रूट पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। रोड शो का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री धामी दोपहर करीब बारह बजे यूआईआरडी में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह गल्ला मंडी पहुंचे।
गल्ला मण्डी से मुख्यमंत्री धामी का विशाल रोड शो शुरू हुआ। मुख्यमंत्री खुली जीप पर सवार थे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, जिले के प्रभारी मंत्री गणेश, विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी खुले वाहन में सवार थे। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री के स्वागत के लिए दोनों ओर महिलाओं और पुरूषों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए भीड़ पर पुष्प अर्पित किये। रोड शो के दौरान जगह जगह बनाये गये पंडालों पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान शैल सांस्कृति के बैनरतले पर्वतीय समाज ने छोलिया नृत्य के साथ सीएम का स्वागत किया। छोलिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्वागत करने वालों में शैल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष गोपाल पटवाल, महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडे, दयाकिशन दनाई,सतीश ध्यानी,धीरज पांडे,राजेंद्र बोरा,संजीव बुधोरी,हरीश दनाई,दिनेश बम,जगदीश सिंह बिष्ट,गगन कांडपाल ,उत्तम जंतवाल, कमलेश बिष्ट,दीपा जोशी,विनीता पांडे,सुनीता पांडे,कमला पाठक,नीलम कांडपाल, गीता बिष्ट,चंदा बम,सरिता उपाध्याय, लीला दनाई आदि लोग उपस्थित थे। वहीं मुख्य बाजार में पूर्वांचल समाज, सिख समाज, देशज समाज, बंगाली समाज,मुस्लिम समाज, भाजपा महिला मोर्चा एवं पूर्व सैनिकों ने अलग अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत से मुख्यमंत्री धामी अभिभूत हो उठे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े सीएम ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी बाटा चौक पर सीएम धामी का स्वागत किया। रोड शो का स्वागत के दौरान महाराजा रणजीत सिंह चौक पर देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष स. गुरमीत सिंह, पूर्व मेयर रामपाल सिंह,वेद ठुकराल, नरेंद्र अरोरा, भारत भूषण चुघ, रोहित मित्तल,नत्थू लाल गुप्ता, बिन्नी गुंबर, तरुण दत्ता आदि ने स्वागत किया। उधर गल्ला मंडी में डॉक्टर रणजीत सिंह गिल, वीरेंद्र सुखीजा, यशपाल घई, पुरुषोत्तम अरोरा ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता,निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रीत ग्रोवर बालकृष्ण, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, विनय बतरा, सुनील ठुकराल, विकास शर्मा, विपिन जल्होत्रा, सुरेश कोली, अनिल चौहान सुनील चौहान, सुशील चौहान, सपन मंडल समेत हजारों लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी