उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने में महिलाओं की होगी अहम भूमिकाः धामी सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्कूलों का निरीक्षण भी किया

Spread the love

रूद्रपुर । शहर में ऐतिहासिक रोड शो निकालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव एवं सरस मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गये स्टालों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रूद्रपुर में मातृशक्ति के साथ साथ विभिन्न समुदायों का जो स्नेह उन्हें मिला वह जीवन भर यादगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। जीवन में आजीविका चलाने, बच्चों का लालन पालन करने जैसे कई कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने नौकरी में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया है। मुख्यमत्रंाी ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाना उनका प्रथम लक्ष्य है। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। महिलाओं को जो सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है वह पहले कभी नहीं मिला। कहा, मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक उत्तराखंड आदर्श राज्य न बन जाए। उन्होंने राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि मंदिर के निर्माण की सदियों से जो मनोकामना थी वह आगामी 22 जनवरी को पूरी हो रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन महोत्सव प्रदेश के सभी जिलों में अलग अलग नाम से मनाया जा रहा है, जिसमें उन्हें माता बहनों के बीच जाने का अवसर मिल रहा है। सीएम ने कहा कि वह बहुत से कार्यक्रमों में गये हैं लेकिन इतनी बड़ी विशाल संख्या उन्हें उधम सिंह नगर में लघु भारत बसता हैं यहां पर आज रोड शो में विभिन्न समाजों की संस्कृति की झलक दिखाई थी। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने भारी संख्या में जुटकर उत्साह बढ़ाया है। इसके लिए सभी का आभार। जो सम्मान मुझे जो सम्मान और आशीर्वाद दिया है उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा जो स्टाल लगाये गये हैं वह आत्म निर्भर भारत को धरातल पर उतारने का उदाहरण है। महिलाएं आज खुद आत्म निर्भर होने के साथ दूसरों को भी रोजगार देने का काम कर रही है। इस राज्य की स्थापना में मातृ शक्ति का जो योगदान रहा है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मातृ शक्ति न सिर्फ परिवार बल्कि प्रदेश और देश का भी खयाल रखी है। नारी शक्ति वंदन महोत्सव का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण है। क्यों कि नारी शक्ति को मजबूत किये बिना देश को मजबूत नहीं किया जा सकता। आज ऐतिहासिक पल आने जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। हमारी जिम्मेवारी बनती है जिस प्रकार से राम मंदिर को बनाने के लिए संघर्ष किया है। अब 22 जनवरी को सभी ने दीपोत्सव मनाना है। हर घर में हर मंदिर में दीप जले और प्रभु श्री राम का गुणगान होना चाहिए क्यों कि वह सदियों के बाद यह घड़ी आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से लगातार महिलाओं और बेटियों की स्थिति मजबूत हो रही है। देश भर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर मातृ शक्ति मजबूत हो रही है। महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद आज मल्टी नेशल कंपनियों से टक्कर ले रहे हैं। पूरे देश के अंदर वर्तमान में 70 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह हैं जिनसे आठ करोड़ महिलाएं जुड़ी है। उत्तराखण्ड में भी महिला स्वयं सहायता समूहों ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं। मोदी जी के नेतृत्व में हम इस प्रयास में लगे हैं कि उत्तराखण्ड में दुर्गम स्थानों पर रह रही महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा जाये। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, कृषि मंत्री गणेश जोशी, कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक शिव अरोरा, गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डे, काशीपुर के विधायक त्रिलोक चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेन्द्र चौधरी, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक, कुमायू आयुक्त दीपक रावत, पुष्कर काला, उत्तम दत्ता, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टिसी, योगेन्द्र रावत, मण्डी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू समेत हजारों लोग मौजूद थे।
सीएम के पहुंचने से पहले ही खचाखच भरा गांधी पार्क
रूद्रपुर।
 नारी शक्ति वंदन महोत्सव के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री के गांधी पार्क पहुंचे से पहले ही गांधी पार्क खचाखच भर गया। भारी भीड़ उमड़ने के चलते पुलिस प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। सीएम के आने से पहले ही एक साथ भारी तादाद में लोगों के पहुंचने के चलते कई बार पार्क का गेट बंद करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पार्क के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था की गयी थी। इस दौरान पार्क में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी