रुद्रपुर शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि हाईवे किनारे स्थित एक धार्मिक स्थान पर लगे दानपात्र के गुल्लक पर ही हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर देखरेख करने वाले ने मामले की सूचना रंपुरा पुलिस को दी। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की,तो पाया कि एक युवक जैकेट में गुल्लक छिपाकर ले जा रहा है। लोगों ने चोर को पकड़ कर रंपुरा चौकी पुलिस के हवाले किया
जानकारी के अनुसार इंदिरा चौक पर मासूम सा मियां साहब की वर्षों पुरानी मजार है। जहां पर दान पात्र की गुल्लक में मजार को मनाने वाले लोग आस्था अनुसार मत्था टेकते है और गुल्लक में दान करते है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गुल्लक को खाली नहीं किया गया था और इस पर किसी का ध्यान भी नहीं था। शनिवार की सुबह जब दान पात्र पर नजर पडी। तो गुल्लक गायब थी। जिसके बाद म जार के संचालकों ने मामले की शिकायत रंपुरा चौकी पुलिस को दी। जब चौकी प्रभारी ने मामले की पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तो पाया कि एक युवक गुल्लक को अपनी जैकेट में छिपाकर ले जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने चोर को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया




