ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगे 3.11 लाख रुपये साइबर क्राइम थाना पुलिस ने भेजी रिपोर्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक युवती को कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने साइबर क्राइम थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एलआईसी आवास विकास रोड निवासी युवती कशिश सक्सेना ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर 2023 को दो दिन एक अज्ञात कॉलर का फोन आया। इस दौरान कॉलर ने पैसों का लालच देकर ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया। बातों पर विश्वास करने के बाद अचानक उसके खाते से कई बार 3.11 लाख रुपये की निकासी का मैसेज आया। जब बैंक में जाकर पड़ताल की तो पाया कि खाते से ऑनलाइन लाखों की रकम निकासी हुई है। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद