हल्द्वानी निवासी स्मैक तस्कर युवक एवं युवती गिरफ्तार सात लाख से अधिक की स्मैक बरामद  

किच्छा। थाना पुल भट्टा पुलिस ने हल्द्वानी निवासी एक युवक एवं एक युवती को सात लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्करों से दो मोबाइल फोन एवं एक लेपटप तथा नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।

थाना पुल भट्टा की एस आई दीपा अधिकारी ने बताया कि वह थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम नशा विरोधी अभियान में लगे हुए थी कि बरेली रोड पर क्राउन होटल के बाहर संघन चैकिंग अभियान के दौरान एक युवक एवं एवं युवती को हिरासत में लिया गया पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुधांशु कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की निवासी आरटीओ रोड कमलुवागांजा बाईपास हल्द्वानी थाना मुखानी जिला नैनीताल बताया तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 4.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई तथा उसकी साथी युवती ने अपना नाम आयुषी भट्ट पुत्री गणेश चन्द्र भट्ट निवासी कमलुवागांजा रोड बाईपास थाना मुखानी जिला नैनीताल बताया उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 02.7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा दोनों से दो मोबाइल फोन एवं एक लैपटॉप व पांच सौ दस रुपए भी बरामद हुए हैं।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह दोनो दोस्त है और नशे के आदी है तथा स्मैक बेचते भी है। बरामद स्मैक बहेडी से एक व्यक्ति से लेकर आये है जो पकडे जाने के वजह से अपना नाम पता व मोबाईल नम्बर नहीं बताता है यह स्मैक लेकर पीने व बेचने के लिए लाये थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। स्मैक तस्कर युवक एवं युवती पूर्व में भी हल्द्वानी से भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके हैं।पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत सात लाख रुपए से अधिक है। पुलिस टीम में थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट,उ0नि0 दीपा अधिकारी ,का0 महेन्द्र सिंह,का0 चारू पन्त आदि थे।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद